कांग्रेस और भाजपा की प्रतिष्ठा की नजर से देखा जाएगा आगर विधानसभा सीट:उपचुनाव को लेकर मंथन शुरू
आगर मालवा :- आगर सीट को लेकर अभी से सरगर्मी तेज हो गई है कांग्रेस और भाजपा दोनों ही इस सीट को अपनी प्रतिष्ठा का विषय बना चुके हैं भाजपा विधायक मनोहर ऊँटवाल के निधन के बाद रिक्त हुई सीट पर भाजपा कांग्रेस दोनों ही दलों की निगाहें लगी हुई है।कांग्रेस यहा जीत हासिल कर बढ़त बनाने के हर संभव प्रयास करेगी जबकि भजपा अपना सम्मान बचाने के लिए हरहाल में सीट बरकरार रखना चाहेगी।
दावेदारी का दौर शुरू :-उपचुनाव के मद्देनजर दोनों ही दलों से दावेदारों ने दौड़ धूप शुरू कर दी है।
इस सीट पर दोनों ही दल प्रत्याशी जातीगत समीकरण बैठाने के बाद ही तय करेंगे।परंपरागत रूप यह सीट भाजपा का अभेद किला रही है। आगर में उपचुनाव सहित अब तक हुए 16 निर्वाचन में कांग्रेस महज 4 बार जीत का स्वाद चख सकी है। कांग्रेस भाजपा के गढ़ को भेदने के हर संभव प्रयास कर रही है वही भाजपा अपने किले को बचाने हेतु ताकत झोकेगी। गत विधानसभा में बेहद नजदीकी मुकाबले में मनोहर ऊँटवाल कांग्रेस प्रत्याशी वीपीन वानखेड़े से जीत पाये थे।जिले की आगर विधानसभा क्षेत्र अजा सुरक्षित है। 2013 में जिला बनने के साथ मुख्यालय की यह सीट राजनीतिक व प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। आगर सीट वर्ष 1967 में अजा सुरक्षित हुई थी। इसके पूर्व 1952 का पहला चुनाव और बाद में तीन बार क्षेत्र की जनता ने कांग्रेस पर भरोसा जताया है। शेष 12 चुनाव जनसंघ, जनता पार्टी और भाजपा के खाते में गए हैं।
जातिगत समीकरण:-आगर विधानसभा क्षेत्र में बड़ौद तहसील सहित कानड़ टप्पा शामिल है। यहां मालवीय व रविदास समाज के मतदाताओं की संख्या सबसे ज्यादा है। इन दोनों ही समाज द्वारा अपनी जातिगत मतदाता संख्या को आधार बनाकर टिकिट की मांग की जाती है। इस आरक्षित सीट पर 5 बार इन दोनों ही समाज के विधायक निर्वाचित होकर विधानसभा पहुंचे है। वहीं खटीक, बैरवा व वाल्मिकी समाज के उम्मीदवार भी इस सीट पर विजय हुए है। बडौद क्षेत्र में पिछडा वर्ग में सबसे अधिक मतदाता सोंधिया समाज के है। आगर क्षेत्र में यादव समाज के मतदाता भी बड़ी संख्या में है। वहीं मुस्लिम समाज व अन्य पिछडा वर्ग की जातियां भी इस क्षेत्र में बडी संख्या में है।
अभी तक आगर विधानसभा
वर्ष विधायक
2018 मनोहर ऊँटवाल
2014 गोपाल परमार, भाजपा उप चुनाव
2013 मनोहर ऊंटवाल, भाजपा
2008 लालजीराम मालवीय, भाजपा
2003 रेखा रत्नाकर, भाजपा
1998 रामलाल मालवीय, कांग्रेस
1993 गोपाल परमार, भाजपा
1990 नारायणसिंह केसरी, भाजपा
1985 शंकुतला चौहान, कांग्रेस
1980 भूरेलाल फिरोजिया, भाजपा
1977 सत्यनारायण जटिया, जनता पार्टी
1972 मधुकर मरमट, कांग्रेस
1967 भूरेलाल फिरोजिया, जनसंघ
1962 मदनलाल भंडारी, जनसंघ
1957 मदनलाल भंडारी, जनसंघ
1952 सौभागमल जैन, कांग्रेस
जानकारी जिला प्रशासन के अनुसार