संभावित राशिफल 30-12-2019
मेष : नए कार्य का प्रारंभ आज कर सकेंगे। आकस्मिक धनलाभ होगा। मानसिक रूप से आपकी एकाग्रता कम रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखिएगा। धार्मिक कार्य तथा प्रवास हो सकता है।
वृषभ : व्यवसायिक एवं आर्थिक रूप से लाभ होगा। धार्मिक कार्यों के पीछे धन खर्च हो सकता है। गृह एवं संतान सम्बंधी शुभ समाचार मिलेंगे। मित्रों से भेंट के कारण मन में आनंद छाया रहेगा।
मिथुन : आकस्मिक धनलाभ होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों की कृपादृष्टि रहेगी। पिता और बडों के आशीर्वाद से लाभ होगा। मध्याह्न के बाद मित्रों से लाभ होगा।
कर्क : मध्याह्न के बाद व्यावसायिक क्षेत्र में आपके लिए परिस्थिति अनुकूल रहेगी। आर्थिक दृष्टि से लाभ होगा। अधिकारियों के साथ वाणी और व्यवहार में संयम रखिएगा। शारीरिक रूप से अस्वस्थता और मानसिक चिंता बनी रहेगी।
सिंह : नकारात्मक विचारों से दूर रहिएगा। मानसिक रूप से व्यग्रता बनी रहेगी। परिजनों से मतभेद हो सकता है। उच्च अधिकारी एवं प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद में न उतरें।
कन्या : व्यय के साथ आकस्मिक लाभ का भी योग है जो स्थिति को स्थिति को संभालने में सहायक होगा। दोपहर के बाद का समय प्रतिकूल हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
तुला : शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वस्थ रह पाएंगे। गृहस्थजीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। शारीरिक स्वास्थ्य बना रहेगा। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ प्रवास या पर्यटन का योग है।
वृश्चिक : मानसिक रूप से आपमें भावुकता की मात्रा आज अधिक रहेगी। छात्रों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। घर के वातावरण में सुख-शांति बनी रहेगी। व्यवसाय में सफलता प्राप्त कर सकेंगे।
धनु : आपकी सृजनात्मक क्षमता में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। धन और प्रतिष्ठा में हानि होने की आशंका है। मध्याह्न के बाद आपके स्वभाव में भावुकता बढ़ सकती है।
मकर : दोपहर बाद धन और कीर्ति की हानि होने की आशंका रहेगी, सजह रहें। स्थायी संपत्ति के दस्तावेज में सावधानी रखें। मित्रों और प्रियपात्र के साथ मुलाकात होगी। छोटे से प्रवास का आयोजन हो सकता है।
कुंभ : मध्याह्न के बाद आप वैचारिक स्थिरता के साथ अपने हाथ में आए हुए कार्यों को पूर्ण कर पाएंगे। सम्मान प्राप्त होगा। क्रोध और वाणी पर संयम रखें। नकारात्मक विचार मन में न आने दीजिएगा। खान-पान में भी संयम रखें।
मीन : धार्मिक कार्यों में खर्च होगा। प्रवास या पर्यटन का योग है। धन लेन-देन में सावधानी बरतें। दिन शुभफलदायी है। नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए समय अनुकूल है। परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा।
नोट : हमारे द्वारा भेजी गई राशिफल में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित जी या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।