मेष : व्यापारिक दृष्टिकोण से आज का
दिन बहुत शुभ होगा। मांगलिक या सामाजिक कार्य में रुचि लेंगे। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिल सकता है।
ग्रहण का दान मसूर की दाल और गुड़ लाल रंग की गाय को खिलावे।
वृषभ : जीविका के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे।
ग्रहण का दान दूध को कुत्ते को पिलावे।
मिथुन : सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक योजना को बल मिलेगा। शासन सत्ता से सहयोग और लाभ मिलेगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा।
ग्रहण का दान कबुतर को बाजरा खिलावे।
कर्क : संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। परिवार संग कहि घूमने जाने के योग है।ग्रहण का दान चावल शिव मंदिर में चढ़ावे।
सिंह : निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे।ग्रहण में दान गेहू गुड़ शिव मंदिर में या किसी गरीब को देवे।
कन्या : संबंधों में निकटता आएगी। प्रेमी/प्रेमिका संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।
ग्रहण का दान साबुत मूंग को गला कर गाय को बछड़े को खिलावे।
तुला : आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।ग्रहण का दान सफेद ज्वार को कबूतर या किसी गरीब स्त्री को देवे।
वृश्चिक : यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। गृह कार्य में व्यस्तता बढ़ेगी।
ग्रहण का दान गेहूँ गुड़ लाल रंग की गाय को खिलावे
धनु : निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी। किसी कार्य करे संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।
ग्रहण का दान चने की दाल गुड़ राम जी कृष्ण जी के मंदिर में या किसी गरीब को देवे।
मकर : सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन आर्थिक तनाव रहेगा। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी।
ग्रहण का दान गाय को रोटी पर काले तिल रखकर खिलावे। या किसी गरीब को देवे।
कुंभ : निजी संबंध मधुर होंगे। दूसरों से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।
ग्रहण का दान तिल का तेल का दान करे
मीन : जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा, लेकिन संतान के कारण चिंतित हो सकते हैं। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें।
ग्रहण का दान बेसन के लड्डू गाय को गरीब को देवे।
ग्रहण विशेष
ग्रहण स्पर्श प्रातः 8:17
ग्रहण मध्य प्रातः 9:40
ग्रहण मोक्ष 11:02